दुकानों के बाहर बेजा कब्जे से बिगड़ी बाजार की सूरत, त्योहार में होगी आफत
त्वरित खबरे

भिलाई-: त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। अभी से बाजारों में भी इसकी रौनक साफ तौर पर दिख रही है। बाजार में लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। लेकिन, अव्यवस्थाओं के चलते बाजार में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

प्रशासन ने कई बार इन अव्यवस्थाओं को दूर करने का प्लान भी तैयार किया। लेकिन, कभी भी उन पर अमल नहीं किया गया। जिसके चलते हर साल त्योहार के ठीक पहले व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

हालांकि प्रशासन और पुलिस ने अभी से ही बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। ट्विनसिटी के प्रमुख बाजार जवाहर मार्केट पावर हाउस और इंदिरा मार्केट दुर्ग के लिए पार्किंग और डायवर्शन प्लान भी तैयार किया जा चुका है। इसे एक नवंबर से लागू कर दिया जाएगा।

लेकिन, ये व्यवस्था अस्थाई है। जबकि प्रशासन ने कई बार बाजार के लिए स्थाई प्लान बनाया था। लेकिन, उसपर कभी भी काम नहीं किया गया। जिसके चलते फौरी तौर पर किए जाने वाले प्रयास का सार्थक परिणाम नहीं निकलता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations