दुर्गा पूजा और दशहरे के साथ फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू हो गया है। 14 अक्टूबर से देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आपको बैंक से संबंधित कोई काम है तो आप निपटा सकते हैं। यहां आपको 11 बैंक छुट्टियों के बारे में बताया जा रहा है। ये छुट्टियां लगातार नहीं है, ऐसे में आप समय निकाल कर बैंक जा सकते हैं। 14 अक्टूबर को महानवमी और 15 अक्टूबर को दशहरा है तो छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि कब और कहां बैंक बंद रहेंगे। 14 October : दुर्गा पूजा - कानपुर -कोलकाता -अगरतला -शिलॉन्ग -बेंगलुरु -चेन्नई -गुवाहाटी -गंगटोक -तिरुवनंतपुरम -कोलकाता -लखनऊ -पटना -रांची -श्रीनगर Also Read - IMF : दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी, अमेरिका और चीन रहेंगे पीछे 15 October : शुक्रवार (दशहरा) -दशहरे पर इम्फाल और शिमला के बैंक को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। 16 October : (शनिवार) -दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 17 October : (रविवार) 18 October : (सोमवार) काटी बिहू के चलते असम में छुट्टी रहेगी। 19 October : (मंगलवार) मोहम्मद पैगंबर का जन्मदिन -भोपाल -चेन्नई -अहमदाबाद -देहरादून -हैदराबाद -इम्फाल -जम्मू -कानपुर -कोच्ची -लखनऊ -मुंबई -नागपुर -दिल्ली -रायपुर -रांची -श्रीनगर -तिरुवनंतपुरम यहां आपको 20 और 21 अक्टूबर को बैंक जाने का समय मिल जाएगा। 22 October : ईद ए मिलाद के बाद का पहला जुम्मा -जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 23 October : चौथा शनिवार -इस दिन देश भर के सभी बैंक बैंक बंद रहेंगे। 24 October : रविवार - देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 25 October यानी सोमवार को आप बैंक जा सकते हैं। 26 October : इस दिन परिग्रहण दिवस (Accession Day) -जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 31 October : रविवार देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations