दर्शनार्थियों को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022। 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में दर्शनार्थियों के भारी संख्या में आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए 4 अक्टूबर  2022 तक भारी वाहनों को शहर प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर ने बालोद जिले से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा बाईपास से तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से आने वाले भारी वाहनों को गठुला से एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 53 से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर एवं सीआईटी कॉलेज बायपास से डायवर्सन कर भारी वाहनों को शहर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations