दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता का मूलमंत्र है - चन्द्रेश ठाकुर पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास
त्वरित खबरे : राजनांदगाॅव में किया गया छात्रसंघ का गठन
रूपेश चंद्रवंशी बने अध्यक्ष

बालोद, 25 अगस्त 2022

शासकीय पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेशनगर राजनांदगाॅव के भूतपूर्व छात्र एवं बालोद जिले के जनसम्पर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, त्याग एवं अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है। श्री ठाकुर सोमवार 22 अगस्त को शासकीय पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेश नगर राजनांदगाॅव में छात्रसंघ के गठन के अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं छात्रावासी विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से बड़ा लक्ष्य हासिल कर अपने माता-पिता, परिवार एवं समाज के साथ-साथ इस छात्रावास का भी नाम रौशन करने को कहा। उन्हांेने कहा कि हमारे विद्यार्थी कठिन परिश्रम के साथ-साथ नशापान, बूरे संगति तथा बूरे आचरण का भी परित्याग कर अपने उज्ज्वल कर्मों से समाज में आदर्श प्रस्तुत करें। ठाकुर ने छात्रावास के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में छात्रावास के भूतपूर्व छात्र  पुरूषोत्तम मण्डावी एवं उप निरीक्षक थाना मोहला  खेमचंद मण्डावी भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान सत्र 2022-23 के छात्रावास के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से  रूपेश चंद्रवंशी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

इसके साथ ही  बिट्टू कोमरे को उपाध्यक्ष,  ओमप्रकाश चिरामे को सचिव, दुष्यंत कृपाले को सह-सचिव,  डामन तारम को मुख्य सलाहकार,  योगेश चंद्रवंशी को अनुशासन सचिव,  कोमल कोरेटी को मेस संरक्षक,  राहूल कोर्राम को क्रीड़ा सचिव,  रूपेश सहारे को कम्प्यूटर सचिव, नारद कोमरे को सांस्कृतिक सचिव,  प्रेम मिंज को विद्युत मंत्री,  हितेश चुरेन्द्र को स्वास्थ्य मंत्री,  लिकेश गावरे को सफाई मंत्री एवं  हेमंत मण्डावी को बागवानी मंत्री मनोनित किया गया। उल्लेखनीय है कि छात्रावासी विद्यार्थियों ने सभी पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रावास के भूतपूर्व विद्यार्थी  पुरूषोत्तम मण्डावी ने विद्यार्थी जीवन को व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कालखण्ड बताया। उन्होंने छात्रावासी जीवन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शासकीय पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास महेशनगर राजनांदगाॅव के गौरवशाली विरासत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष  रूपेश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष बिट्टू कोमरे, सचिव  ओमप्रकाश चिरामे ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने निर्वाचन के लिए विद्यार्थियों को हृदय से धन्यवाद दिया। इस दौरान छात्रावास के भूतपूर्व विद्यार्थी  थानेश्वर खांडेकर,  कमलेश मतलामे,  देवेन्द्र उइके,  नरेश टेकाम,  गौतम भुआर्य,  मनोज पिस्दा,  रोमन रावटे,  भगत सलामे, जनक चंद्रवंशी,  मिथलेश चंद्रवंशी, मंजीत आचले आदि वरिष्ठ विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations