दिव्यांग का मोबाइल छीना, डोंगरगांव थाने में शिकायत
त्वरित खबरे :

27 सितंबर 2022

राजनांदगांव। आसरा निवासी दिव्यांग दीपक वैष्णव द्वारा थाना डोंगरगांव में शिकायत की गई है कि उनका मोबाइल फोन ग्राम पंचायत सरपंच पति आसरा के द्वारा जब्त कर लिया गया है। आवेदक  वैष्णव ने अपने शिकायत में बताया है कि वे एक दिव्यांग व्यक्ति है। विगत 19 सितंबर को ग्राम पंचायत आसरा में गोबर घोटाले की जांच के लिए अधिकारी आए थे जहां सरपंच के स्थान पर सरपंच पति राजाराम पंचारी उपस्थित थे वहां मैं भी गया हुआ था, जांच के संबंध में मेरे द्वारा अधिकारी से सरपंच के नहीं आने का कारण पूछने पर सरपंच पति ने कोटवार विरजीव मानिकपुरी से मेरी मोबाईल फोन छिनवाया गया तथा मोबाईल को अभी तक अपने कब्जे में रखे हैं। मेरे द्वारा मोबाइल वापस मांगने पर सचिव द्वारा कहा जाता है कि तुम यहां सूचना का अधिकार नहीं लगाओगे एवं लिखित माफीनामा दोगे। तभी तुम्हारा मोबाइल फोन मिलेगा।

शिकायत आगे बताया कि एक दिव्यांग व्यक्ति हूं। अनावेदकगण के इस प्रकार के हरकत से आशंकित हूं कि मेरा मोबाइल फोन छोन सकते हैं तो भविष्य में मेरे साथ अनहोनी घटना को भी अंबा दे सकते हैं । अतः श्रीमान से निवेदन है कि अनावेदकगण के उपर मेरे मोबाईल फोन छीनने एवं वापस नहीं करने के संबंध में उचित कटकर दण्डात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें। मेरा मोबाईल नंबर 7803030002 जिसमें जियो कंपनी का सिम एवं विवो कंपनी का मोबाईल है जिसमें कव्हर में कुल 4700 रूपये रखा था जिसे भी अनावेदक गण द्वारा रखा गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations