दिवान चारभाठा में 4 दिवसीय कबीर सत्संग समारोह :
त्वरित खबरे :

27 फरवरी 2023

ठेलकाडीह।ग्राम दिवान चारभांठा मे कबीर सत्संग समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में ग्राम दिवान चारभाठा में चार दिवसीय कबीर सत्संग समारोह 28 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के संचालक नकुल राम सोनगेरवा रजभान साहू ने बताया कि विश्व वंदनीय सदगुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से चार दिवसीय विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबीर वाणी के परम पूज्य महंत  तुलसी दास साहेब कोसमंदा कबीरधाम से संत मंडली सहित पधारेंगे। सत्संग कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations