दिल्ली में बैंक्वेट हॉल में लगी आग, चारों मंजिल को लिया अपनी चपेट में, एक शख्स की मौत
त्वरित खबरे

नई दिल्ली 18 मई 2022

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार दोपहर एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में अशोक विहार के पास अटलांटिस बैंक्वेट हॉल में शाम 5.17 बजे आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया. आग की तीव्रता को देखने के बाद अधिकारियों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 और गाड़ियों को लगाया. आग शुरू में मंच के पास बैंक्वेट हॉल के भूतल (Groung Floor) पर लगी और जल्द ही इमारत की चारों मंजिलों में फैल गई.

आग से हर्ष चोपड़ा नाम के युवक की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि हर्ष चोपड़ा (30) नाम का एक व्यक्ति शाम 6.45 बजे बेहोशी की हालत में मिला. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अतिरिक्त डीसीपी (उत्तर-पश्चिम जिला) गुरिकबल सिद्धू ने कहा कि बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है. पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में आग लगने की एक भीषण घटना में 27 लोगों की मौत के ठीक 4 दिन बाद यह घटना हुई.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations