धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत 18 जून को कोटागांव और दरबारी नवागांव में लाभ संतृप्त शिविर का होगा आयोजन..
त्वरित नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

बालोद: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में 18 जून 2025 को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव और बालोद विकासखण्ड के ग्राम दरबारी नवांगाव में लाभ संतृप्त शिविर का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ग्राम कोटागांव में आयोजित शिविर में ग्राम कोटागांव सहित आड़ेझर, नलकसा, कोपेडेरा, कुमुड़कट्टा, कामता, सल्हाईटोला, बोरगांव, नर्राटोला, चिखली और साल्हे के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम दरबारी नवागांव में आयोजित शिविर में दरबारी नवागांव सहित परसदा, डेंगरापार और धौराभंाठा के ग्रामीण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में चयनित ग्रामों के जनजातीय परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा कवरेज, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलॉग पेंशन, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण, महिला एंव बाल कल्याण, टीकाकरण, जनजातीय परिवार के घरों में नल कलेक्शन, विद्युत कलेक्शन, उज्जवला, कौशल प्रशिक्षण, इत्यादि सेवाएं प्रदाय की जाएगी। इसके साथ ही सिकल सेल, की जॉच व स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations