देश की पहली एसी डबल डेकर बस… जाने कहा से कहा चलेगी
त्वरित खबरे :

19/अगस्त /2022

मुंबई. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मुंबई में देश की पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस का उद्घाटन किया.गडकरी ने कहा कि इस बस से मुंबई-दिल्ली की दूरी महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी. यह बस मुंबई के आम नागरिकों के लिए सितंबर महीने से शुरू की जाएगी.

इस मौके पर नितिन गडकरी ने अपने ड्रीम हाईवे के बारे में कहा कि नरीमन प्वाइंट से दिल्ली तक सड़क बनाना एक सपना है. गडकरी ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश ऑटोमोबाइल सेक्टर के कारोबार को 50 लाख करोड़ तक ले जाने की है.  

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि उनके विभाग की इस सकारात्मक पहल से देश के परमानेंट ट्रांसपोर्ट सेक्टर को तेजी से बढ़ावा मिलेगा. वहीं गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार का विजन और नीतियां इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी ईवी (EV) अपनाने की दिशा में काफी हद तक सहायक हैं क्योंकि हरित समाधान के लिए पूरे देशभर में उपभोक्ताओं की भारी मांग बढ़ रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations