गुजरात के पोरबंदर में गुरुवार-शुक्रवार को 36 घंटे में 565 मिमी बारिश हुई। इससे कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने यहां आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।उधर, उत्तर प्रदेश के बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में काम कर रहे करीब 100 लोग फंस गए। 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित निकाला गया। इधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण वाराणसी के घाटों पर NDRF को तैनात किया गया है।महाराष्ट्र के ठाणे और मुबंई समेत कई जिलों में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। नागपुर में स्कूल-कॉलेजों की आज की छुट्टी कर दी गई है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज 20 जुलाई के लिए 11 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Facebook Conversations