राजनांदगांव 30 सितम्बर 2022।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण जो ड्राप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों से 12 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। परीक्षा की तैयारी के लिए अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 तथा ईडब्ल्यूएस के 50 सीट निर्धारित किया गया है। निर्धारित तिथि शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है ,इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने प्री-इंजीनियरिंग तथा प्री-मेडिकल परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (कोचिंग) योजना अंतर्गत जिला स्तर पर ऑफ लाईन आवेदन प्रस्तुत किया है, उन्हें पुन: ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

Facebook Conversations