राजनांदगाव : दिनांक- 05.03.2025 के रात्रि में प्रार्थी स्पनील गुप्ता पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता उम्र- 36 साल निवासी गुड़ाखू लाईन राजनांदगाव जिला राजनांदगांव छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारे वर्कर मारूती कैरी माल वाहक वाहन क्रमांक- सीजी 08 एएल 8425 में डोंगरगढ़ के व्यापारी गोविन्द कन्हैया के पास लायची दाना छोड़ने आये थे। जंहा से व्यपार का पैसा नगद 101000/-रू0 को लेकर वापस राजनांदगांव जा रहे थे। तभी प्रज्ञागिरी रोड हनुमान मंदिर के सामने डोंगरगढ़ के पास 04 अज्ञात व्यक्ति कार में आकर मारूती कैरी माल वाहन क्रमांक- सीजी 08 एएल 8425 को ओवर टेक कर गाड़ी को रोककर दोनों वकर्राें को चाकू दिखाकर गाड़ी को तोड़फोड़, मारपीट कर 101000/-रू0 से भरा बैग एवं मोबाईल फोन को लूटकर भाग गये है। कि रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्र0- 91/2025 धारा- 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये माल मशरूका के पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगाव मोहित गर्ग एवं अति पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम को तत्काल घटना से अवगत कराकर विवेचना हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्भा अपने पुलिस स्टॉफ के साथ अज्ञात आरोपीगण के पता तलाश हेतु जूट गये। प्रकरण के अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु प्रार्थी के वर्कर धनराज सिन्हा एवं धनराज सिन्हा के भांजा से घटना के संबंध में पुछताछ किया गया तो दोनों गोल-मोल जवाब देने लगे जिस पर पुलिस को संदेह होने पर दोनों से बारिकी से पुछताछ करने पर पता चला की दिनांक- 04.03.2025 को प्रार्थी के बड़े भाई अंकित गुप्ता के साथ काम को लेकर दोनों वकर्रो का कहासुनी हुआ था। जिससे दोनों वर्कर गुस्से में थे। दिनांक 05.03.2025 को दोनों लायची दाना लोडकर डोंगरगढ़ लाये जहां से माल छोड़कर माल का नगदी रकम 101000/-रू0 लेकर वापस राजनांदगांव जाते समय लूट की झूठी कहानी बनाकर रात्रि लगभग 08ः00 बजे सुनसान जगह प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर डोंगरगढ़ रोड किनारे के पास गाड़ी खड़ी कर गाड़ी का कांच तोड़कर एक बैग में रखे नगदी रकम एवं एक नग मोबाईल को प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर पहाड़ी के पास छुपा दिये थे और राजनांदगांव जाकर अपने सेठ को घटना की झूठी कहानी बताये। बाद दोनों वर्करों के निशादेही में प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर पहाड़ी के पास से एक बैग में रखे नगदी रकम 101000/-रू0 एवं एक नग मोबाईल को बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपी धनराज सिन्हा पिता अश्वनी सिन्हा उम्र- 22 साल साकिन शिवनगर पुराना ढाबा रोेड हनुमान मंदिर के पास वार्ड न0- 04, राजनांदगांव, थाना लालबाग जिला राजनांदगाव छ0ग0 एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध धारा- 309(4), 316(4), 324(4) BNS के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी धनराज सिन्हा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, सउनि गणेश चौहान, आरक्षक प्रयंश सिंह, योगेश साहू, लक्ष्मीशंकर कंवर का विशेष योगदान रहा है।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations