डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.120 बल्क लीटर देशी शराब जब्त
राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम कल्याणपुर थाना डोंगरगढ़ में उत्तमदास चतुर्वेदी के कब्जे से 34 नग पाव देशी मदिरा प्लेन व मसाला कुल मात्रा 6.120 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़  अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षक  लालसिंह राजपूत, आरक्षक  भोजराज बंजारे शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations