डोंगरगढ़- जबलपुर से गोंदिया रेल विस्तार हेतु पूर्व न.पा अध्यक्ष तरुण हथेल ने नागपुर महाप्रबंधक को लिखा पत्र....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

डोंगरगढ़- जबलपुर से गोंदिया रेल विस्तार हेतु पूर्व न.पा अध्यक्ष तरुण हथेल ने नागपुर महाप्रबंधक को लिखा पत्र....

 पूर्व न.पा अध्यक्ष व रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य तरुण हथेल ने डोंगरगढ़ में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या व रेल यातायात पर दबाव वृद्धि को देखते हुए। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर के माध्यम से नागपुर रेलवे के महा-प्रबंधक को पत्र लिखकर जबलपुर से गोंदिया आने जाने वाली ट्रेनों का विस्तार डोंगरगढ़ तक किए जाने की मांग की।  हथेल के अनुसार डोंगरगढ़ प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान एवं महत्व रखता है इस धर्म नगरी से सभी धर्मो की आस्था एवं श्रद्धा जुड़ी हुई है जैन धर्मा आचार्य विद्यासागर जी महाराज की चंद्रगिरी समाधि व तीर्थ स्थल है मां बम्लेश्वरी की आस्था व श्रद्धा विश्व-विख्यात है। सभी धर्मो के दर्शनार्थी , तीर्थ यात्री रेल मार्ग के माध्यम से डोंगरगढ़ आते हैं । श्रद्धालुओं व रेल यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं की पीड़ा को गंभीरता से समझते हुए पूर्व न.पा अध्यक्ष  हथेल ने जबलपुर से गोंदिया तक के ट्रेनों का विस्तार डोंगरगढ़ तक किए जाने व आचार्य  विद्यासागर महाराज जी के नाम पर विशेष ट्रेन चलाने की मांग रेलवे प्रशासन के समक्ष की।

 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations