डोंगरगढ़ अप्रैल संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दो दिवसीय आयोजन नगर में जारी है। बुधवार को नगर में बाइक रैली निकाली गई। जो नगर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए बुद्ध विहार में संपन्न हुई। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आदर्श बौद्ध महासभा व नागसेन बुद्ध विहार के अध्यक्ष मुन्नालाल नंदेश्वर ने बताया कि गुरुवार को सभी अपने-अपने घरों को लाइट से सजाएं। जयंती के दिन शाम को मोमबत्ती जला कर घरों को रोशन करेंगे। वहीं वंदना कर सभी के मंगल कामना करेंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे झंडा वंदन व परित्राण पाठ के बाद खीर व प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे डॉ. आंबेडर की प्रतिमा पर माल्रयार्पण तहसील परिसर में किया जाएगा। शाम 5 बजे नागसेन बुद्ध विहार से रैली निकाली जाएगी। इस रैली में झांकी एवं चलित प्रदर्शनी भी डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आधारित होगी। रैली का समापन बुद्ध विहार में खीर एवं पुड़ी का वितरण कर होगा।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations