डीयू में चौथी बार 25 अक्टूबर तक बढ़ाई गई प्रवेश की तिथि
त्वरित खबरे

तीन बार प्रवेश की तिथियां बढ़ाने के बाद भी अधिकांश शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी महाविद्यालयों की सीटें अभी भी खाली हैं। इसकी वजह से एक बार फिर प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है। इसके अनुसार अब 25 अक्टूबर तक कुलपति की अनुमति से महाविद्यालयों की रिक्त सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। इसका आदेश उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध उन महाविद्यालयों के लिए पुन: प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी, जहां सीटें अभी तक रिक्त हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ही कई महाविद्यालयों के विषयों और कक्षाओं की सीटों में वृद्धि की गई। समयाभाव में इनकी जानकारी विद्यार्थियों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाई। वहीं इस बार अधिकांश विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की इच्छा शासकीय महाविद्यालयों में ही अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने की रही। इसकी वजह से बड़े शासकीय महाविद्यालयों की सीटें 7 सितंबर को ही भर गईं। वहां से दोबारा पोर्टल खोलने के लिए आग्रह ही नहीं किया गया। वहीं कुम्हारी, निकुम, रानीतराई और जामगांव आर समेत अन्य शासकीय महाविद्यालयों की अधिकांश सीटें भी दूसरे और तीसरे चरण में भर गईं। इसके बाद आरक्षण रोस्टर वाली सीटें रह गईं। उसका अलॉटमेंट शासन के निर्देशानुसार करने की तैयारी है।

12वीं में इस बार रहे 61518 छात्र सफल
इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई), छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में दुर्ग संभाग से 61518 विद्यार्थी सफल रहे। इनमें से अभी तक 31 हजार छात्र-छात्राएं हेमचंद विवि से संबद्ध महाविद्यालयों समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश ले चुके हैं। इन दिनों तकनीकी शिक्षा संस्थानों और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने के लिए पंजीयन करा चुके हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations