DC ने 4 टीमों को पछाड़ा,40 मैचों के बाद कैसी है प्वाइंट टेबल.....
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

IPL 2024, Points Table: आईपीएल 2024 के 40 वें मैच में ऋषभ पंत की टीम ने कमाल किया और गुजरात टाइटंस को 4 रनों से रोमांचक शिकस्त दी. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट टेबल में 2 स्थान का जंप लिया और प्लेऑफ में जाने के लिए अपने दावे को और मजबूत किया. दिल्ली की जीत से 2 टीमों को नुकसान हुआ है, पहली तो गुजरात टाइटंस है, जो मैच हारी. वो इस हार के साथ प्वाइंट टेबल में छठवें से सातवें नंबर पर खिसक गई है, जबकि दूसरी टीम मुंबई है, जो 7वें से अब आठवें नंबर पर खिसक चुकी है इस सीजन सबसे बढ़िया प्रदर्शन संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का है, जिसने अपने 8 में से 7 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर कब्जा किया है. एक और मैच जीतकर उसके 16 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ में एंट्री कर लेगी.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations