गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना एक भाई को भारी पड़ गया। बेखौफ दबंगों ने भाई को हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीटा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है
कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़
यह पूरा मामला जिले के विजयनगर स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज का है। जहां, समीर ( एक ही नाम के 2 लड़के) और और कजान नाम के लड़के हिन्दू छात्रा से छेड़छाड़ करते थे। छात्रा ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जिसके बाद छात्रा ने अपने भाई से शिकायत की। बहन की बात सुनते ही युवक कॉलेज पहुंचा और उसने लड़कों को अपनी बहन से दूर रहने की हिदायत दी और उन्हें जमकर फटकारा।
पीड़िता ने बताया कि लड़कों ने 28 अप्रैल को अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज से छुट्टी होने के बाद हॉकी और डंडों से मेरे भाई को बुरी तरह पीटा है। उसे लहूलुहान करके मौके से फरार हो गए। उसकी हालत गंभीर है, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। लड़की जब शिकायत लेकर थाने गई, तो उसे 3 घंटे तक टहलाया गया। बाद में देर रात एप्लीकेशन लेकर कार्रवाई की बात कही गई है।

Facebook Conversations