राजनांदगांव 11जून 2022. दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अंतर्गत दो दिवसीय दिनांक 09.06.2022 से 10.06.2022 तक CRP प्रशिक्षण का आयोजन मोतीपुर सामुदायिक भवन में किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर मुक्तेश कान्हे मिशन प्रबंधक दुर्ग के द्वारा सामुदायिक स्रोत व्यक्ति (CRP) को स्व सहायता समूह/ALF गठन, पंचसूत्र, रजिस्ट्रार रख रखाव, स्व सहायता समूह/ALF को आवर्ती निधि, आपसी लेनदेन आदि अन्य विषयो में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला के समस्त नगरीय निकाय के कुल 48 CRP प्रशिक्षण में भाग ली।
उक्त कार्यक्रम में गंडई सहायक परियोजना अधिकारी कमल नेताम व मिशन प्रबंधक मोरिस जॉर्ज , रामकुमार कश्यप व सभी सामुदायिक संगठक उपस्थित थे।


Facebook Conversations