चोरों की फूटी किस्मतः ज्वेलरी शॉप में बोला धावा, बोरी में भरा जेवरात, ब्रेड की गाड़ी ने शातिरों का बिगाड़ा खेल,
त्वरित खबरे

17 मई 2022

शहर के भीतर ज्वेलरी शॉप दुकान का शटर काट के चोरी करने का मामला सामने आया है. दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी की ज्वेलरी मौजूद थी. ये पूरा मामला पिथौरा के सिन्हा ज्वेलर्स का है. साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर सारे ज्वेलरी को बोरी में भरकर रफूचक्कर होने की फिराक में थे, लेकिन किस्मत ने चोरों का साथ नहीं दिया. हालांकि कुछ नगदी और जेवर पर हाथ साफ करने में सफल रहे.

बता दें कि, पिथौरा के सिन्हा ज्वेलर्स ने सेंधमारी की है. चोरों ने नगदी के साथ जेवर पर हाथ साफ किया है. वहीं चोर ने ज्वेलरी शॉप में रखे जेवर को बोरी में रखकर भागने की फिराक में था, लेकिन किस्मत ने चोरों का साथ नहीं दिया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सुबह के वक्त नजदीक में ब्रेड की गाड़ी रुकी जिसका हार्न सुनकर चोर डर के मारे बोरी छोड़कर भाग खड़े हुए. इतना ही नहीं चोरों ने ब्रेड लाने वाले गाड़ी चालक को फटकार लगाकर भगा भी दिया था. जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

घटना के बाद मौके पर पिथौरा पुलिस डॉग स्क्वार्ड की टीम को लेकर पहुंची है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इसी इलाके में दिन दहाड़े 9 लाख बीस हजार रुपए उठाईगीरी हुई थी और इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है.

वहीं आज ये दूसरी बड़ी वारदात है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर से चोरों ने एक लाख रुपए नगद सहित लाखों रुपए सोने चांदी सामानों के चोरी की है. वहीं पुलिस के साथ मिलकर दुकानदार चोरी की अनुमानित राशि का आंकलन कर रहा है. प्रारंभिक जानकारी में पता चलाहै कि चोर जेब में जिसतना सोना-चांदी रख सका उतना ही चोरी कर सका है. बाकी ज्वेलरी दुकानदार ने एक साथ जहां ज्वेलरी रखी थी वहां तकतक चोर पहुंच नहीं पाया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations