रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां जुड़ी हुई है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्टार प्रचारकों का दौरा लगातार जारी है| वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे| इस दौरान वे आमसभा कर कांग्रेस का प्रचार प्रसार करेंगे |
जानिए सीएम भूपेश बघेल का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभनपुर, कांकेर, दुर्ग जिलें के दौरे पर रहेंगे और तीन बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे |
12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए अभनपुर के लिए रवाना होंगे|
12:40 बजे अभनपुर में बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे|
सभा को संबोधित करने के बाद सीएम बघेल 1.45 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगे |
2:10 बजे पर कांकेर के उन्मुक्त खेल मैदान नहरपुर में आयोजित आमसभा में करेगें शिरकत |
3:40 बजे पुराना बस स्टैंड पखांजूर में आयोजित सभा में शामिल होंगे |
5:20 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे |
6:30 बजे दुर्ग जिले के पाटन के लिए होंगे रवाना |
6:50 बजे दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में करेंगे एक बड़ी आमसभा को संबोधित |
9:10 बजे सीएम भूपेश बघेल पाटन से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे |

Facebook Conversations