चिटफंड कंपनियों राशि लौटाने की प्रक्रिया चल रही:
त्वरित खबरे :

27 सितंबर 2022

राजनांदगांव : सहारा इंडिया के अंतर्गत आने वाली कंपनियों की राशि लौटाने की प्रक्रिया चल रही है। निवेशकों को सत्यापन के बाद राशि जारी कर रहे हैं। राजनांदगांव ब्लॉक में ही अब तक 51 लाख 52 हजार 118 रुपए वापस किए गए हैं। वहीं दूसरे जिले के निवेशक भी रकम वापसी के लिए सत्यापन कराने पहुंच रहे हैं पर तय किया गया है कि नए जिले वालों को उनके ही तहसील से रकम की वापसी की जाएगी। दूसरे जिले वालों को यह बताकर लौटाया जा रहा है कि राशि आ गई है और इसे नए जिले में ट्रांसफर किया जाएगा।

20 सितंबर को 72 निवेशकों का 4 लाख 81301 रुपए, 21 सितंबर को 33 निवेशकों के 1 लाख 93407 रुपए, 22 सितंबर को 123 निवेशकों के 9लाख 90940 रुपए, 23 सितंबर को 148 निवेशकों के 9लाख 45024 रुपए, 24 सितंबर को 197 निवेशकों के 15लाख 61756 रुपए और 26 सितंबर को 122 निवेशकों के 9 लाख 79690 रुपए लौटाए गए हैं। एसडीएम अरूण वर्मा ने बताया कि ऐसे लोग भी सत्यापन के लिए पहंुच रहे हैं जो कि दूसरे जिले और ब्लॉक के हैं। ऐसे निवेशकों को समझाइश दे रहे हैं कि वे अपने जिले से ही राशि वापस लेंगे। इसके लिए राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं। दूसरे जिले के निवेशकों की सूची भी बन रही है।

सत्यापन के लिए और भी नाम भेजे गए हैं
एसडीएम ने बताया कि सत्यापन के लिए और भी नाम गए हुए हैं। कंपनी से भी वेरीफिकेशन करा रहे हैं कि संबंधित निवेशक को पहले से राशि दी गई है या नहीं। इसके बाद ही निवेशकों को राशि जारी कर रहे हैं। बताया कि सुख सांई और यालकों ग्रुप की संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इन चिटफंड कंपनियों की राशि भी निवेशकों को जारी करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations