छत्तीसगढ़ में लगा राष्ट्रीय नेताओं का जमाव....लगातार हो रहे दौरे...अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कर रहे कोशिश....
त्वरित ख़बरें

 रायपुर- विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हलचल भी बढ़ती जा रही है| छत्तीसगढ़ में इन दिनों राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है| वहीं आगामी एक दो दिनों में अन्य नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं| जिसमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हैं |

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दौरे का आज दूसरा दिन है | वे आज सूरजपुर और दुर्ग का दौरा करेंगे|वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज मनेंद्रगढ़ और कोरबा में आमसभा को संबोधित करेंगे| बीजेपी केंद्रीय मंत्री और सांसद मीनाक्षी लेखी गरियाबंद में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगी साथ ही आमसभा को संबोधित भी करेंगी |

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. वे 28 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे |आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में वे बैठक लेंगे| बैठक के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में आमसभा को संबोधित करेंगे| बीजेपी के रायपुर जिले के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं |

वहीं 29 अक्टूबर को पंजाब के सीएम भगवंत मान भी छत्तीसगढ़ आ रहे  हैं |मान 2 दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे| 29 अक्टूबर को वे कवर्धा और बिलासपुर में प्रचार करेंगे| 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे| इसके अलावा आगामी कुछ दिनों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations