छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम:रात के तापमान में आएगी गिरावट.....शहर के बाहरी क्षेत्रों में ठंड होगी महसूस....
त्वरित ख़बरें

छत्तीसगढ़ में अब आउटर क्षेत्रों में रात को हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले 48 घंटे के बाद रात के तापमान में मामूली गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। जिससे शहर के बाहरी इलाकों में ठंड का अहसास होने लगेगा।

प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद दिन का तापमान बढ़ने लगा है। तिल्दा में सबसे ज्यादा 35.6 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई शहरों में सोमवार को दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

दिन में तेज धूप हो रही है।

पिछले 24 घण्टे कैसा रहा मौसम

  • प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ।
  • दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापामन 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।
  • प्रदेश में सबसे अधिक तापमान तिल्दा में 35.6 डिग्री दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री कांकेर में दर्ज किया गया।

अलगे 24 घंटे कैसा रहेगा शहरों का तापमान

  • मौसम विभाग ने मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
  • प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
  • रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना।
  • रायपुर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।
  • दुर्ग में 33.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 रह सकता है।
  • अंबिकापुर जिले में 29.6 डिग्री तापमान दर्ज किया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता है।
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है।
  • राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।

रायपुर में आउटर क्षेत्र में रात को ठंड का अहसास होने लगा है।

                                                            रायपुर में आउटर क्षेत्र में रात को ठंड का अहसास होने लगा है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के कहा कि दक्षिण पश्चिमी हवा का असर खत्म हो गया है। प्रदेश में अब उत्तर-पूर्व से हवा आएगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इन हवाओं का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्से पर पहले दिखाई पड़ेगा। आने वाले दिनों में रात का पारा भी लुढ़केगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations