छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री गिरेगा रात का तापमान, बढ़ेगी ठंड
त्वरित खबरें : पायल रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क यानी ड्राई रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।

सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस होगी। खासकर खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर ज्यादा रह सकता है। वहीं दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में सरगुजा संभाग के इलाकों में ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations