छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का 28वाँ आमसभा एवं सामाजिक सम्मेलन
त्वरित खबरें निरुपमा शर्मा रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़:- झेरिया यादव समाज का 28वाँ आमसभा एवं सामाजिक सम्मेलन रविवार को रायगढ़ में आयोजित हुआ, जिसमें राजनांदगांव महानगर इकाई से अध्यक्ष गरीबाराम यादव, उपाध्यक्ष अमन यादव एवं संतोष यादव, प्रमुख सलाहकार कोषाध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री कृष्णा यादव  शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के मार्गदर्शन में जिला इकाई रायगढ़ जांजगीर - चांपा एवं सक्ति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सम्मेलन तथा समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्र एवं स्वजातीयजनों का सम्मान किया गया।  उक्त सामाजिक सम्मेलन में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया सांसद, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायकउमेश पटेल, रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने अपनी गर्मी में उपस्थिति दी। उक्त लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिद्धार्थ उपस्थित थी सामाजिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए स्वजातीय जन शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवकुमार प्रसाद यादव  द्वारा किया गया। महा सम्मेलन भव्य रहा आप सभी पदाधिकारी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं सफल आयोजन के लिए

YOUR REACTION?

Facebook Conversations