छत्तीसगढ़ अग्रवाल संघ, बैगापारा के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को हुआ। इसमें दो वर्ष के लिए नए पदाधिकारी चुने गए। दो पाेलिंग बूथ बनाए गए, जिसमें समाज के 1161 सदस्यों में से 834 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतगणना दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक चलती रही। तीन पैनलों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल और अजय गुप्ता थे। इनमें अखिलेश अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता निर्वाचित हुए।
वहीं उपाध्यक्ष विनिता गुप्ता, शशांक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मंत्री गणेश गुलशन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, निलेश अग्रवाल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में अंजु अग्रवाल, आरूणी दानी, अशोक अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल, प्रशांत, कल्पना व सूरज अग्रवाल चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रशांत अग्रवाल व सहयोगियों ने प्रक्रिया पूरी कराई। पूर्व महामंत्री डॉ. ममता दानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Facebook Conversations