सोनीपत 38 मिनट पहले
हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मुरथल रोड पर रोडवेज की बस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जबकि बस के आगे के दरवाजे से छात्र ने अपने संस्थान के पास उतरने के लिए चलती बस से छलांग लगा दी। बस का पीछे का पहिया छात्र के सिर से गुजर गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की।

मृतक छात्र अभिमन्यु का I-Card
जानकारी के अनुसार झज्जर से चंडीगढ़ चलने वाली किलोमीटर स्कीम की एक बस सुबह 8:50 बजे सोनीपत बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस सवारियों से ठसाठस भरी थी। बस की अगली खिड़की में सोनीपत राजकीय पॉलिटेक्निक का छात्र अभिमन्यु सवार था। उसे दीनबंधु छोटूराम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (DCRUST) के सामने उतरना था।

रोडवेज की वह बस जिससे कुचलने से छात्र की मौत हुई।
स्पीड ब्रेकर पर लगाई छलांग
सवारियों ने उसे खिड़की से हटने के लिए कहा तो छात्र ने बताया कि उसे यूनिवर्सिटी के गेट पर उतरना है। वहां बस का स्टोपिज नहीं है, तो छात्र ने कहा कि वो स्पीड ब्रेकर पर उतरेगा। बस में सवार यात्रियों ने छात्र को चलती बस से न उतरने की हिदायत दी, लेकिन छात्र ने यूनिवर्सिटी के सामने चलती बस से उतरने के लिए छलांग लगा दी। बस की स्पीड ज्यादा होने से वह नीचे गिर गया ओर बस का पीछे का पहिया छात्र के सिर को कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पड़ा छात्र का शव और लगी भीड़।
हादसे को देख सह गए लोग
हादसे के वक्त रोडवेज बस सवारियों से भरी थी। जैसे ही छात्र को बस से नीचे गिरते देखा तो सवारी सहम गई। बस को वहीं रोक दिया गया और इसके यात्रियों को दूसरी बसों से भेंजा गया। हादसे के बाद सोनीपत-मुरथल रोड पर जाम लग गया। छात्र की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। छात्र के पास मौजूद फोन से उसके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए गए, लेकिन फोन लोक होने के कारण सफलता नहीं मिली।

Facebook Conversations