छ.ग. गर्ल्स टीम ने जीता कांस्य पदक
त्वरित खबरे - टारगेट बॉल नेशनल प्रतियोगिता

राजनांदगांव 

आठवीं जूनियर नेशनल टारगेट बॉल प्रतियोगिता हैदराबाद के संगारेड्डी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छग गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें छग से ब्वॉयस व गर्ल्स की टीमों ने हिस्सा लिया। ब्वॉयस टीम का मैच पांडिचेरी और उत्तरप्रदेश से हुआ, लेकिन टीम इस संघर्षपूर्ण मैच में जीत हासिल न कर सकी।

हालांकि दोनों ही मुकाबले रोमांचक रहे। वहीं गर्ल्स टीम का पहला मैच राजस्थान और दूसरा मैच सीबीएससी से हुआ। दोनों मैच जीतकर टीम ने क्वाटर फाइनल में जगह बनाई। तीसरा मुकाबला केरला के साथ हुआ जिसे परमेश्वरी कबीरधाम, जमुना, बेमेतरा, रिंकी सरगुजा नैंसी सरगुजा की बदौलत केरला को हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। छत्तीसगढ़ की गर्ल्स टीम से जमुना बेमेतरा को बेहतर खेलते हुए डायमंड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम में रिंकी सिंग, नैंसी कश्यप सरगुजा, मंजू साहू, रीना मीरज, परमेश्वरी कर्वधा, जमुना बेमेतरा का खेल में शानदार प्रदर्शन रहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations