रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रहे एडिशनल कलेक्टर उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ED ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से 6 दिन की रिमांड मिली है।
जांच एजेंसी के अनुसार, मामले की जांच के दौरान उत्कर्ष चंद्राकर और भूपेश बघेल के OSD रहे उत्कर्ष चंद्राकर के साथ कथित वॉट्सऐप चैट समेत कुछ अहम डिजिटल साक्ष्य सामने आए हैं। इन्हीं साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर ED द्वारा पूछताछ की जा रही है।
CGPSC मामले में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की जांच पहले से चल रही है। एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कथित तौर पर भर्ती प्रक्रिया में किस तरह प्रभाव डाला गया और इसमें किन लोगों की भूमिका रही।
ED अब रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चैट, लेन-देन, संपर्कों और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
फिलहाल ED की कार्रवाई के बाद CGPSC मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में आगे की जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क और कथित भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Facebook Conversations