बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली:जवानों ने हर्ष फायर कर दी सलामी; पूर्व मंत्री, MLA और कलेक्टर ने की पूजा अर्चना
त्वरित खबरे

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए परंपरा अनुसार अष्टमी के दिन बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की डोली एवं छत्र को जगदलपुर के लिए रवाना किया गया है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थित मां दंतेश्वरी के मंदिर से मां की डोली व छत्र को पुजारियों ने पूरे विधि-विधान से मंदिर के बाहर लाया। जिसके बाद पुलिस जवानों ने हर्ष फायर कर माता को सलामी दी। मां की डोली व छत्र की नगर परिक्रमा भी करवाई गई। माता के दर्शन करने के लिए भक्तों का जबरदस्त हुजूम उमड़ पड़ा।

माता के दर्शन करने के लिए भक्तों का जबरदस्त हुजूम उमड़ पड़ा।

माता के दर्शन करने के लिए भक्तों का जबरदस्त हुजूम उमड़ पड़ा।

इधर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप समेत स्थानीय विधायक देवती कर्मा, दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी, SP डॉ अभिषेक पल्लव ने भी डोली व छत्र की रानी बगीचा में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद माता की डोली को रवाना किया गया। माता की डोली व छत्र के साथ मंदिर समिति व जिला प्रशासन के लगभग 50 से ज्यादा सदस्य भी जगदलपुर के लिए रवाना हुए हैं। जिन-जिन शहरों व गावों से होकर माता की डोली गुजरेगी वहां स्थानीय प्रशासन सड़कों की सफाई व धुलाई करवा रहा है।

मंदिर के पुजारी व सेवादार माता छत्र ले जाते हुए।

मंदिर के पुजारी व सेवादार माता छत्र ले जाते हुए।

पंचमी के दिन बस्तर राजा ने दिया था निमंत्रण
अष्टमी के दिन ही माता की डोली व छत्र को बस्तर दशहरा के लिए रवाना किया जाता है। यह परंपरा सालों से चली आ रही है। इससे पहले शारदीय नवरात्र के पंचमी के दिन बस्तर राजा कमलचंद भंजदेव समेत राजपरिवार के सदस्य जगदलपुर से दंतेवाड़ा में स्थित माता के दरबार पहुंचते थे। जिन्होंने माता के प्रमुख पुजारी के रूप में पहले आराध्य देवी की पूजा अर्चना की। फिर मां दंतेश्वरी और मां मावली को बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था।

पुलिस जवानों ने हर्ष फायर का माता को सलामी दी।

पुलिस जवानों ने हर्ष फायर का माता को सलामी दी।

गुरुवार को जगदलपुर पहुंचेगी डोली
माता की डोली व छत्र गुरुवार को जगदलपुर पहुंचेगी। जहां बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव व स्थानीय प्रशासन के द्वारा माता की डोली का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर बस्तर के सभी समाज के लोग भी उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रशासन के द्वारा माता की डोली के स्वागत की पूरी तैयारियां भी कर ली गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations