जबलपुर सितम्बर 9, 2022
मध्यप्रदेश में राज्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से छापेमारी की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश में सभवतः पहली बार किसी धार्मिक पद वाले व्यक्ति (बिशप) के यहा ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है। वहीं बिशप के यहां छापे की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद हुआ है। बिशप के घर इतनी बड़ी राशि मिली है कि एसबीआई से कैश गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। फिलहाल कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद कुल कैश के बारे में जानकारी मिलेगी।

जानकारी के अनुसार बिशप पी सी सिंंह के घर EOW का छापा पड़ा है। उसके खिलाफ मिशनरी स्कूलों से मिलने वाली फीस से धार्मिक संस्थान चलाने का आरोप लगा है। पैसों का गबन कर खुद पर भी खर्च करने के आरोप लगे हैै।
बता दें कि पी. सी. सिंह द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन है। संस्था के नाम में छेड़छाड़ कर की धांधली की गई है।
बिशप के घर कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू के अधिकारी
साल 2004-05 से 2011-2012 के बीच गबन किया गया है। उसके खिलाफ 2 करोड़ 70 लाख रुपए की हेराफेरी के आरोप है। बिशप समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किए जाने की जानकारी है। वहीं समाचार के लिखे जाने तक EOW की कार्रवाई जारी थी।
इस तरह के मामले की होनी चाहिए जांच
जबलपुर में EOW की रेड पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि एमपी में कई हिस्सों में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जमीन किस उद्देश्य से दी गयी और किस लिए उपयोग की जा रही है इसकी जांच होनी चाहिए। जबलपुर शहर के अलावा अन्य जगहों में भी ऐसे प्रकरण है। एजुकेशन के लिए ली गई जमीन का एजुकेशन के लिए इस्तेमाल हो रहा है या बेच खाया इसकी जांच होनी चाहिए।

बिशप के घर कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू के अधिकारी

Facebook Conversations