23 मार्च 2023
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी दरबार ऊपर मंदिर और नीचे मंदिर पहुंचकर समस्त प्रदेश एवं जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना कर पूजा अर्चना ,आरती उतारकर की गई। पूजा अर्चना के दौरान प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष व राजनांदगांव जिला साहू संघ सह प्रभारी श्रीमती अंजनी साहू, भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती जय साहू समाज सेविका दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव की धर्मपत्नी, श्रीमती नीरा साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,श्रीमती अंजू दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव ,श्रीमती केसरी साहू संयोजिका तहसील साहू संघ राजनांदगांव, हेमंत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंगरगढ़, अशोक साहू समाजसेवी ,श्रीमती सुजाता साहू समाज सेविका ,विरेंद्र साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ डोंगरगढ़, रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव आदि मौजूद रहे।

Facebook Conversations