बिना अनुमति मार्ग अवरुद्ध कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले प्रकरण में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल से हाथापाई कर आवागमन बाधित किया गया था...

दुर्ग : दिनांक 01.12.2025 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक, बीएसएनएल ऑफिस के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी हुई दरों के विरोध में बिना किसी पूर्व अनुमति एवं सूचना के मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया गया। मौके पर तैनात पुलिस बल द्वारा समझाइश दी जा रही थी, किन्तु प्रदर्शनकारियों द्वारा उग्र व्यवहार करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई एवं आवागमन अवरुद्ध किया गया।घटना में प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक तुषार सलामे, आरक्षक अजय साहू एवं आरक्षक हिमांशु जंघेल को चोटें आईं।रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025 धारा 221, 126(2), 191(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण के एक अन्य आरोपी मनोज राजपूत, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, सिकोला भाठा, दुर्ग को माननीय उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त होने उपरांत विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

शेष फरार आरोपियों की तलाश हेतु लगातार प्रयास जारी है।

घटनास्थल :

पटेल चौक, बीएसएनएल ऑफिस के सामने, दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. अनिल वासनिक, उम्र 43 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, दुर्ग

2. विक्की चंद्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी शीतला नगर, दुर्ग

3. दिनेश पाण्डेय, उम्र 35 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग

4. राकेश यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग

5. जितेन्द्र बत्रा, उम्र 41 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग

6. मनोज राजपूत, उम्र 50 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग

फरार आरोपीगण :

1. शुभम सिंह राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी कर्मचारी नगर, दुर्ग

2. यशवंत सिंह राजपूत, उम्र 33 वर्ष, निवासी बोरसी, दुर्ग

3. ओमप्रकाश कोटवानी

4. गीतेश ठाकुर व अन्य

जप्त सामग्री :

▪️ प्रकरण में कोई भौतिक जप्ती नहीं

सराहनीय भूमिका :

▪️ उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक तुषार सलामे, आरक्षक अजय साहू, आरक्षक हिमांशु जंघेल एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन अथवा सभा हेतु विधिसम्मत अनुमति प्राप्त करें। कानून हाथ में लेने, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations