बिना  अनुमति लोडिंग, रेलवे ने खाली कराई रैक
त्वरित खबरे

रेलवे स्टेशन में मंगलवार को बिना अनुमति लोडिंग का खेल शुरू हो गया था। शिकायत के बाद रेलवे प्रबंधन ने रैक खाली कराई। वहीं आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

आरपीएफ की ओर से मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। यहां गुड्स शेड में रैक लगने के बाद एफसीआई की ओर से चावल की लोडिंग का काम शुरू कर दिया गया था। इसके लिए एफसीआई ने परमिशन मांगा था पर उच्चस्तर से अनुमति नहीं होने पर स्थानीय रेलवे प्रबंधन की ओर से लोडिंग की अनुमति नहीं दी गई थी। बावजूद इसके एफसीआई की ओर से लोडिंग शुरू कर दिया गया था।

हमाल ट्रैक पर खड़ी रैक में चावल की बोरियां लोडिंग कर रहे थे कि इस बीच रेलवे माल पर्यवेक्षक अमित कुमार दास मौके पर पहंुचे और लोडिंग को अनाधिकृत बताकर रोक लगाई। पर्यवेक्षक ने बताया कि एफसीआई की ओर से अनुमति मांगी गई थी पर अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद लोडिंग कर रहे थे। स्टेशन मास्टर आरके बर्मन ने बताया कि रैक को खाली कराया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations