बिलासपुर : डीजे की तेज आवाज से ढाई साल के बच्चे को हुआ ब्रेन हेमरेज
त्वरित खबरे

बिलासपुर  – मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे ढाई साल का बच्चा सो रहा था,अचानक डीजे की तेज आवाज़ ने उसको पल भर में बेसुध कर दिया। देवी नगर महाराणा प्रताप चौक के रहने वाले अलीम अंसारी के ढाई साल के पुत्र का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है।ढाई साल के अमन अंसारी को जन्म से ही एप्लास्टिक एनीमिया की बीमारी है जिसमे शरीर में खून बनने की क्षमता खत्म हो जाती है। ढाई साल के अमन का इलाज बैंगलोर में चल रहा था, जिससे वह ठीक था।लेकिन मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे उसके घर के सामने अचानक तेज आवाज में डीजे बजा, आवाज की तरेंगे इतनी तेज थी कि वह सीधे सोए हुए बच्चे के दिमाग पर असर किया। पिता अलीम अंसारी ने बताया कि डीजे की तेज आवाज आयी अमन चिल्लाने लगा और एकाएक बेसुध हो गया, उसका शरीर शांत पड़ गया और आंखे पलट गई। ढाई साल के बच्चे का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है,जहाँ चिकित्सको ने अमन को स्थिर बताया है।

चिकित्सको के अनुसार अमन को ब्रेन हेमरेज हुआ है,अब उसे दवाओं के साथ दुआओ की भी जरूरत है।तेज आवाज के बाद अपने शरीर से नियंत्रण खो चुके अमन को अब बैंगलोर ले जाने की तैयारी है।

जिला व पुलिस प्रशासन करे डीजे संचालकों के खिलाफ ठोस कार्यवाही : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो का डीजे संचालक पालन नही कर रहे, निर्धारित आवाज से तेज आवाज में डीजे बजने के कारण और उसमे से निकलने वाली वाइब्रेशन से बुजुर्ग, हार्ट पेशेंट को शारारिक परेशानियां होती है। जिसका गहरा असर हो रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations