बीएसपी के मकान क्रमांक 4-ए, सड़क 42, सेक्टर 7 को इनफोर्समेंट की टीम ने महिला कब्जेधारी से मुक्त कराया। महिला 4 साल से मकान को कब्जे में रखी थी। जिसे खाली कराने के लिए विभाग की ओर से कब्जेधारी को बार-बार नोटिस जारी करने के साथ ही समझाइश भी दी गई। बावजूद महिला ने मकान खाली नहीं किया।
इसके बाद इनफोर्समेंट विभाग ने संपदा न्यायालय की में प्रकरण दायर किया। जिसमें कोर्ट ने महिला कब्जेधारी के खिलाफ डिक्री पारित की। उस आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को बेदखली की कार्रवाई की गई। कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोतवाली सेक्टर 6 से पुलिस बल की सहायता ली गई। जिसमें सहायक निरीक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षक उपस्थित थे। डीजीएम केके यादव ने बताया कि सेक्टर क्षेत्र में कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई कर महीने भर में 5 से अधिक मकान खाली कराए हैं।

Facebook Conversations