बीच रस्ते में गला रेट के मार दिया  युवती को
त्वरित खबरे :

25/अगस्त /2022

एक सनकी युवक ने बीच सड़क पर 17 साल की एक लड़की का गला रेत दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भीड़ ने आरोपी को दौड़ा कर दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी उसी युवती के घर में रहता था.

जानकारी के मुताबिक यह घटना दिल्ली के टिकरी बॉर्डर इलाके में लेख राम पार्क गली की है. पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घायल अवस्था में लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी हरीश मृतक लड़की के घर पर ही रहता था और मृतक लड़की की मां के साथ हरियाणा के बहादुरगढ़ की फैक्ट्री में काम करता था. अब पुलिस हरीश से पूछताछ कर रही है और जानने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिरकार उसने लड़की की हत्या क्यों की.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations