भिलाई। भिलाई में एक युवती की हत्या और इंजीनियर युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। पुलिस जांच के अनुसार, एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते इंजीनियर पर युवती की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का संदेह है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला, जबकि युवती का शव उसके घर में बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या की और इसके बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
हालांकि, मृतक इंजीनियर के पिता ने पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनका बेटा किसी की हत्या नहीं कर सकता। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बेटे को गलत तरीके से आरोपी बनाया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

Facebook Conversations