भिलाई : ट्यूशन फीस के नाम पर ठगी एटीएस की भी बनी शिकार, ऑनलाइन ट्यूटर में उड़े 60 हजार .....
छग, रायपुर राज्य की एटीएफ के राजश्री मिश्रा एक ठगी का शिकार हो गई, जब उन्होंने अपनी बेटी की ट्यूशन के लिए एक ऑनलाइन कोचिंग सेंटर से संपर्क किया यह मामला रायपुर का है, जहां उन्होंने ट्विटर फैक्ट्री नामक संस्था से अपनी बेटी के लिए बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए संपर्क किया था। क्योंकि सेंटर के संचालक सुयश शर्मा ने उन्हें एक साल की ट्यूशन के लिए ₹60,000 का भुगतान करने के लिए राजी कर लिया।
सुरेश शर्मा ने अपनी पहचान एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था के संचालक के रूप में कराई उसने राजश्री मिश्रा से साल भर की फीस एक साथ मांगी और शुरू में एक महीने तक उनकी बेटी की पढ़ाई कुछ अलग-अलग टीचरों के माध्यम से करवाई। परंतु इसके बाद अचानक से कोचिंग बंद हो गया और सूर्य शर्मा गायब हो गया जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि सुरेश ने इस प्रकार की ठगी कई अन्य परिवारों से भी की है और इसके पहले भी वह फर्जी संस्था खोलकर लोगों को इसी तरह से धोखे दे चुकी है।
पुलिस की जांच और आगे की करवाई: राजश्री मिश्रा ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई,जिसके बाद पता चला की भिलाई के ट्विटर फैक्ट्री सुरेश शर्मा ने भिलाई और अन्य जगहों से भी लोगों को ठगा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेश शर्मा पुणे का रहने वाला है, और अपने परिवार के साथ फरार हो चुका है। फिलहाल पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए पुणे रवाना होने की योजना बना रही है।
चेतावनी और जागरूकता:
इस प्रकार की ठगी से यह स्पष्ट होता है, कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में सतर्कता बनना आवश्यक है। किसी भी शैक्षणिक या अन्य सेवा के लिए बड़ी राशि का भुगतान करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की गहराई से जांच करनी चाहिए।ऐसे मामले में पुलिस ने जनता से संतर्क रहने और धोखेबाजी के संकेत पर नजर रखने की अपील की है।

Facebook Conversations