भिलाई : गोली कांड के मुख्य आरोपी अमित जोश के बहनोई के घर में मिली लोडेड पिस्तल, पुलिस और बीएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए मकान को किया सील.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

भिलाई : गोली कांड के मुख्य आरोपी अमित जोश के बहनोई के घर में मिली लोडेड पिस्तल, पुलिस और बीएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए मकान को किया सील.....

दुर्ग जिले के भिलाई में ग्लोब चौक सेक्टर 6 के पास हाल ही में हुई गोली कांड के बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है इस घटना के मुख्य आरोपी अमित जोश पर अब पुलिस और बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट )की दोहरी मार पड़ रही है ।शुक्रवार को भिलाई नगर पुलिस दुर्ग पुलिस बल, और बीएसपी एनफोर्समेंट विभाग में मिलकर कई कार्यवाही को अंजाम दिया। सुबह सबसे पहले अमित जोश के घर पर अवैध कब्जा हटाया गया। और शाम को पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके बहनोई लक्की जार्ज और बहन प्रिया के सेक्टर 5 सड़क 13 क्वार्टर नंबर 1A मकान पर छापा मारा,इस दौरान पुलिस ने वहां से एक पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, एक खंजर एक बटन चाकू और दो बेसबॉल बैट जप्त किया।उसके बाद बीएसपी की टीम ने अवैध कब्जे को तोड़ते हुए मकान को सील कर दिया।

25 जून की रात विश्रामपुर जिला सुरजपुर निवासी रमनजीत सिंह आदित्य सिंह और सुनील यादव पर अमित जोशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाई थी इस घटना में शामिल दो आरोपी अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमित जोश और सागर बाग अब भी फरार है।

बीएसपी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अमित जोंश के कई अवैध कब्जों को निशाना बनाया गया है।बीएसपी के इन इंपोर्समेंन डिपार्टमेंट ने कहा कि संपदा न्यायालय के आदेश अनुसार मकान को सील किया गया है। और इसे तोड़ने या पुनः कब्जा करने पर नामजद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इस कार्यवाही के दौरान-

1.मकान की सीलिंग: अमित जोश के बहनोई लकी जार्ज और बहन प्रिया के मकान पर पुलिस और बीएसपी की संयुक्त कार्यवाही में अवैध कब्जा हटाकर मकान को सील किया गया। 

2.हथियारों की बरामदगी: मकान की तलाशी में एक लोडेड पिस्तल, दो लोडेड मैगजीन, एक खंजर एक बटन चाकू और दो बेसबॉल बैट बरामद किए गए। 

3.कानूनी चेतावनी:बीएसपी ने मकान पर सीलिंग की चेतावनी चस्पा की है और अवैध कब्जा करने की कोशिश पर नामजद एफआईआर की चेतावनी दी है।

आगे की योजना: बीएसपी ने कहा है कि वे आगे भी टाउनशिप में अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही जारी रखेंगे।पुलिस और बीएसपी की इस संयुक्त कार्यवाही ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। और शहर में कानून व्यवस्था को दृश्य करने का संदेश दिया है। पुलिस और बीएसपी की इस कार्रवाई से स्पष्ट है।कि वह किसी भी तरह के अपराध और अवैध कब्जा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमित जोंश और सागर बाग की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी तरह ताकत से जुट गई है, और शहर में शांति और सुरक्षा को बहाल करने के लिए तत्पर है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations