भिलाई - 3 हथखोज  में अवैध कबाड़ फल फूल रहा, थानों के आसपास खप रही सरकारी संपत्ति
त्वरित ख़बरें - प्रहलाद दुबे प्रधान संपादक

अगले समाचार में आपको दिखायेंगे की कबाड़ियो के द्वारा बीएसपी के लोहे एवं अन्य कंपनियों के लोहे चोरी कर कबाड़ बनाकर बेचा जा रह है...आगे समाचार में अन्य कबाड़ियो का खुलासा आपके सभी के समक्ष करेंगे .......to be continue

भिलाई | भिलाई शहर के थाने के आसपास खुले कबाड़ियों का अवैध कारोबार जोरों से फल फूल रहा है। दुकानों में सरकारी लोहे पर नजर भी पड़ रही है। लेकिन कबाड़ियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अधिकारी हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। यही वजह है कि अब चोर भिलाई इस्पात संयंत्र का लोहा,अन्य कंपियो का लोहा बड़ी मात्रा में बड़े बड़े गाटर,बड़ी कंपनियों के बड़े बड़े लोहे और भी अन्य  बिजली के टावर, रेलवे ट्रैक से लोहा उखाड़ कर कबाड़ दुकानों में आसानी से खपा रहे हैं। जगह-जगह बिजली का टावर होने से कबाड़ियों का धंधा बढ़ गया है। 

भिलाई - 3  थाने के पास में खान कबाड़ी संचालित हो रहा है मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार कबाड़ी संचालक पदुम नगर के रहने वाले है कबाड़ी संचालक जिनका नाम लुकमान खान है  लुकमान खान  भिलाई 3  क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में चोरी का सामान  खुलेआम खरीद रहा है और बेच रहा है और अपना कबाड़ी संचालित कर रहा है | इसकी जानकारी भिलाई 3 थाना प्रभारी को भी दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही करने में असमर्थता दिखाई गई जो की आप हमारे द्वारा बनाये गए वीडियो में देख सकते है की किस तरह कंपनी का लोहा कटिंग करके निकाला  जाता है |

अवैध कबाड़ी को बंद करवाने के लिए अधिकारी हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। अधिकारीयों के संरक्षण से ही कबाड़ दुकान में संचालित हो रही है इस व्यवसाय में  प्रशासन का कोई रोक-टोक नहीं है।चोरों का दूस्साहस कहे या अधिकारीयों की नाकामी | कबाड़ी संचालक बेधड़क बीएसपी से चोरी का लोहा को खरीद रहे हैं। चोरी की वाहन,ट्रक, ऑटो, बाइक व अन्य चोरी के समान खपाना आम बात हो गया है। और इन चोरी के लोहा को कटिन करके खपाया जाता है ताकि किसी को शक न हो |

इतनी  मात्रा में लोहे कहां से आ रहा है इसके बारे में किसी को पता नहीं है।और यह जांच का विषय है  दूसरी ओर जैसे-जैसे कबाड़ी दुकानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है इस तरह चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है |  नए-नए क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं इन्हें कबाड़ दुकानों से आसानी से खपाया भी जा रहा है।

कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता 

चोरी की घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत कर रही है लेकिन,कबाड़ी दुकानों को बंद करने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है कहा ये जाता हैं कि पुलिस के संरक्षण में कबाड़ी खुलेआम कारोबार कर रहा है पुलिस कार्यवाही के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी करती है। कबाड़ का काम अवैध नहीं है, लेकिन इसकी आड़ में चोरी का माल खरीदा अपराध है।

भिलाई 3 थाना प्रभारी से बातचीत 

भिलाई 3 थाना प्रभारी से बात कर हमने बताया कि लुकमान खान चोरी का लोहा जो की बीएसपी का है उसे बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है तब थाना प्रभारी ने कहा जब तक हमारे पास उस क्षेत्र से किसी का शिकायत नही आ जाता तब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होगी |ऐसा कहते वह साफ़ तरीके से मुकर गए |

सरकारी जमीन पर कब्जा 

लुकमान खान द्वारा जहाँ पर अपना कबाड़ी का गोदाम और कबाड़ रखा गया है वह जमीन सरकारी है जिसे अपने कब्जे में लेकर कबाड़ी दुकान संचालित कर रखा है | प्रशासन को चाहिए  की संपत्ति को सरकार के अधीनस्थ करें | 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations