भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाईल चोरी करने वाला गिरोह  पुलिस की गिरफ्त में , आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 16 नग मोबाईल बरामद ...
त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

थाना – भिलाई नगर 5 जुलाई 2025, दिनांक 27.06.2025 को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह के द्वारा काफी लोगों के मोबाईल चोरी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है | 

 बड़ी संख्या में हुई मोबाईल चोरी की घटना को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं मशरुका बरामदगी हेतु पुलिस टीम लगाया गया। चोरी गये मोबाईल एवं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

Image

                                              दिनांक 03.07.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला सिविक सेंटर भिलाई में अपने पास मोबाईल रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम सिविक सेंटर से संदेही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर संदेही महिला ने अपना नाम इमला निवासी कैम्प 01 छावनी भिलाई की होना बतायी एवं दिनांक 27.06.2025 को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मे भीड़़ का फायदा उठाकर अपने साथियों बिल्लु नौशाद,  सुनील उर्फ रोहित व अन्य  के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार की एवं चोरी किये गये मोबाईल में से 14 मोबाईल अपने पास रखना तथा एक एक मोबाईल बिल्लु नौसाद एवं सुनील उर्फ रोहित को देना बतायी । 

 बिल्लू नौशाद, सुनील उर्फ रोहित को हिरासत में लेकर आरोपियों के कब्जे से कुल 16 मोबाईल कीमती लगभग 4,55,000/- रु. विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । 

उत्तर कार्यवाही में थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयू की टीम की भूमिका उल्लेखनीय  रही ।

 गिरफ्तार आरोपी   

1-सुनील उर्फ रोहित  उम्र 27 साल 

2-  बिल्लु नौसाद उम्र 36 साल 

3- श्रीमती इमला  उम्र 34 साल साकिनान केम्प-1 छावनी जिला दुर्ग

YOUR REACTION?

Facebook Conversations