19 फरवरी 2023
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कुमरदा में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुमरदा के द्वारा बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या एवं प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। भाजपा कार्यकर्ता जिनकी हत्या की गई सागर साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा नारायणपुर, नीलकंठ मंडल अध्यक्ष भाजपा उत्तर बीजापुर, बुधराम जिला मंत्री भाजपा बस्तर ,रामधर अलामी सरपंच की हत्या की गई है ।धरना प्रदर्शन में कुमरदा मंडल के प्रभारी श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव , हिरेंन्द्र राम साहू अध्यक्ष जिला भाजपा किसान मोर्चा, जिला मंत्री कैलाश शर्मा, गोपाल साहू मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्राकर, एकांत चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष छुरिया, बोधन साहू महामंत्री, नुनकरण भूआर्य , किशन साहू सभापति, भूपेंद्र नायक जनपद सदस्य, मुकेश साहू मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष, भारतीय देवांगन, दीनू साहू ,ओम प्रकाश साहू, योगेंद्र सिंह राजपूत, रजवंती यादव ,महा बाई नेताम, अनंत तिवारी ,दिलेश्वर मानिकपुरी, नवीन साहू,चोवा राम साहू, त्रिवेंद्र साहू, नीलकंठ साहू, अदली राम, हरि निषाद, महरू यादव ,गोविंद साहू, कपिल बघेल ,ईश्वर निर्मलकर आदि मौजूद रहे।

Facebook Conversations