भाईयों ने अपनी बहन को किया विधवा, जीजा की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया… Love Marriage  से थे नाराज, मृतक की बेटी ने दिया ये बयान...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 दो सगे भाईयों ने मिलकर अपनी बहन को विधवा कर दिया. इस हत्या के पीछे की वजह ये है कि उनकी बहन ने भागकर प्रेम विवाह किया था. हत्या के बाद दोनो भाईयों ने मृतक के गले में रस्सी बांधकर पेड़ में लटका दिया गया. इस मामले में पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद आरोपी दोनों सालों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद भी चल रहा था. पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है.बिलासपुर के सीपत पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि ग्राम खैरा डगनिया के कोसम बाड़ी खेत के एक पेड़ में लाश लटक रही है. पास में स्कूटी भी पड़ी है. सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि मृतक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी दौलत राम कौशिक (58) के रूप में पहचान हुई. इसके बाद पुलिस ने परिजन से संपर्क किया. पूछताछ में परिजन ने बताया कि बीते शनिवार की शाम 5.30 बजे दौलत राम घर से स्कूटी लेकर ग्राम डंगनिया जाने की बात बोलकर निकला था.मृतक की बेटी हेमलता कौशिक का आरोप है कि पिता दौलत राम कौशिक पर पहले जानलेवा हमला किया गया है. धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है. इसके बाद सबूत मिटाने के प्रयास में गले में रस्सी बांधकर घसीटते हुए पेड़ पर लटकाया गया है. घटना स्थल के आसपास स्कूटी, पिता के चप्पल, चश्मा मिला है. साथ ही कपड़े भी फटे हुए हैं.पूछताछ में पता चला कि मृतक दौलत राम की दो पत्नी हैं. एक पत्नी के संतान है और दूसरी पत्नी की नहीं है. बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी के पिता के साथ ही जमीन विवाद था. दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. खेत में फसल उगाने को लेकर कई बार झगड़ा हो चुके थे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations