भागवत कथा हमारे जीवन की हर व्यथा दूर करती है : भगवताचार्य पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे :
त्वरित खबरे :

21 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम मुड़पार (सुरगी) में कृपासिंधु भगवान  कृष्ण चंद्र जी की असीम कृपा, कुल देवी देवता एवं स्वर्गीय  हेमराय साहू की पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 18 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है। इसके कथा वाचक भागवताचार्य पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे जी (ग्राम सुरगी) राजनांदगांव है। मुख्य यजमान श्रीमती देवगन बाई साहू, पार्वती नरेंद्र साहू ,रामा धार रिखमा बाई, परमेश्वर सोनी बाई साहू ,सुखचंद साहू, वामिनी (ईश्वरी) हेमंत कुमार ,शिवाजी (तोमन) श्रीमती तनु साहू है।

कथा वाचक भागवताचार्य पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे ने अपनी कथा प्रसंग मे कहा कि गौमाता की चरण धरती को पवित्र बना देती है। हर मानव के जीवन में गुरु होना जरूरी है सबसे पहला द्वार गुरुद्वार होता है कुल 21द्वार होते हैं अपने जीवन में गुरु अवश्य बनाए उन्होंने कथा प्रसंग मे आगे कहा कि जब-जब गर्भ से जन्म होता है मनुष्य उनको एक दिन शरीर को छोड़ना पड़ता है। उन्होंने कथा प्रसंग में कपिल् देव भगवान ने संसार की भलाई के लिए गर्भवती माताओं के लिए कथा सुनाई, गर्भवती माताओं को गर्भ के समय गलत भोजन ना करें गर्भधारण से ही संस्कार भरा जाता है। गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए उसकी कथा सुनाई उन्होंने आगे कहा कि भागवत कथा हमारी जीवन की हर व्यथा दूर करती है। पंडित होर्मेंद्र प्रसाद दुबे ने संगीत में भजन गाया की शंकर तेरी जटा से बहती है गंग धारा सुंदर भजन प्रस्तुति दी, सभी श्रद्धालुओं ने मीठी-मीठी तालियों से भजन श्रवण किया और गाया।  महाराज जी ने शंकर भगवान की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान शंकर के द्वार जो जाता है वह खाली हाथ कभी नहीं आता चाहे कोई भी होगा दुनिया में सबसे ज्यादा मंदिर शंकर जी का है माघी पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर का पूजन कार्य करने से क्या फल मिलता है और बैर करने से क्या फल मिलता है इसकी विस्तृत कथा सुनाई और उन्होंने कहा कि संत और हंस संसार का परोपकारी है मांघी पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पूजा का विशेष महात्म बताया

YOUR REACTION?

Facebook Conversations