19/अगस्त /2022
एक टीचर के द्वारा बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. एक निजी स्कूल के टीचर ने 14 साल के बच्चे की पिटाई की और उसके दो दांत तोड़ दिए. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दूसरे बच्चे से पूछे गए सवाल का जवाब दे दिया था. घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में टीचर ने एक बच्चे से सवाल किया, लेकिन उसका जवाब दूसरे बच्चे ने दे दिया. जिसके बाद टीचर ने गुस्से में आकर छात्र का सिर टेबल पर पटक दिया, जिससे स्टूडेंट के आगे के दो दांत टूट गए. छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश नंदावत ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा सम्यक नंदावत, जो एक निजी स्कूल में पढ़ता है, गुरुवार को स्कूल के लास्ट पीरियड में पढ़ रहा था, तभी हिंदी टीचर कमलेश वैष्णव ने एक अन्य छात्र से एक सावल पूछा तो सम्यक ने उसका जवाब दे दिया, जिससे शिक्षक नाराज हो गया और बेरहमी से पिटाई कर दी है. इतना ही नहीं टीचर ने स्टूडेंट का सिर पकड़ लिया और उसे टेबल पर मारा, जिससे छात्र के सामने के दो दांत आधे टूट गए. स्कूल प्रबंधन और टीचर ने न तो छात्र का इलाज करवाया और न ही परिवार वालों को सूचना दी. स्टूडेंट ने घर आकर परिजनों को बताया तो उसकी मां उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गई.

Facebook Conversations