20/अगस्त /2022
स्कूल तक जाने के लिए रास्ते के कीचड़ से भरे होने से परेशान बच्चों और पालकों के चक्काजाम करने के साथ ही अधिकारियों को अपने वायदे याद आ गए. उन्होंने तत्काल सड़क सुधारने के लिए गिट्टी और मुरुम भेज दी है. इसके साथ ही ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया.
बता दें कि पिथौरा जनपद के थाना सांकरा अंतर्गत ग्राम भतकुंदा के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने आज सुबह से गांव के पहुंच मार्च पर चक्काजाम कर दिया था. बच्चों के साथ ग्रामीण बरसात के दिनों में दलदल में तब्दील हो चुके स्कूल पहुंच मार्ग सहित गांव की अन्य सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे. ग्रामीण इस बात से नाराज थे कि समस्या बताने पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आश्वासन देने के बाद भी काम नहीं हो रहा है.
चक्काजाम की जानकारी होने पर पुलिस की टीम के साथ तहसीलदार मौके पर पहुंचे. तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण धरना स्थल से हटे, जिसके तत्काल बाद प्रशासन ने दलदल मार्ग पर मुरुम-गिट्टी डाल कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है.

Facebook Conversations