बैडमिंटन स्पर्धा के अंडर 17 में शीर्ष और दिशा, अंडर 15 में भव्य व सोमाेजीत जीते
त्वरित खबरे

जिला बैडमिंटन संघ की ओर से श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में अंडर-17 और अंडर-15 बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-17 बालक वर्ग में शीर्ष तुलावी और बालिका वर्ग में दिशा शर्मा चैंपियन बनी। अंडर-17 बालक युगल में शीर्ष और मनन अरोरा की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को जिला बैडमिंटन संघ संरक्षक जेम्स के नाचीकट्‌टू और प्रथम सचिव एससी सरकार ने पुरस्कृत किया।

अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में सबसे पहले शीर्ष तुलावी और सुयोग्य चांडक के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शीर्ष ने सुयोग्य को दो सीधे सेटों में 21-17 और 21-18 से पराजित किया। बालिका वर्ग में दिशा शर्मा ने प्रियांशी वर्मा को 21-17 और 22-20 से हराया। दोनों के बीच दूसरा सेट काफी संघर्षमय रहा। इसमें दो बार टाई की भी स्थिति बनी। इसकी वजह से सेट 22-20 तक बढ़ा। अंतत: दिशा को जीत मिली।

अंडर-17 डबल्स बालक वर्ग में शीर्ष तुलावी और मनन अरोरा की टीम ने सोमोजीत चट्‌टोराज और रोनित की टीम को पराजित कर स्पर्धा अपने नाम की। भव्या सिंह ने एकतरफा जीत हासिल की अंडर-15 बालिका वर्ग में भव्या सिंह और अनुषा राठी के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें भव्या सिंह ने एकतरफा जीत हासिल की।

उन्होंने अनुषा को 21-10 और 21-12 के दो सेट में पराजित किया। इसी तरह अंडर-15 बालक वर्ग में सोमोजीत चट्‌टोराज ने जय आदित्य को 21-15 और 21-17 से हराया। अंडर-15 बालक वर्ग में सोमोजीत ने बाजी मारी। इस अवसर पर संघ की सचिव संगीता राजगोपाल, एसएल देवांगन समेत जिला बैडमिंटन संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations