बापू के अवतरण दिवस पर भव्य संकीर्तन यात्रा एवं भंडारा 19 को...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाँव- योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगाँव के द्वारा आगामी 19 अप्रैल शनिवार को संत आशारामजी बापू का 89 वां अवतरण दिवस अर्थात जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा । मोहारा स्थित संत आशारामजी आश्रम में सुबह 10 बजे से सत्संग, भजन, कीर्तन, पाठ, हवन एवं भोजन भंडारा किये जायेंगे तत्पश्चात दोपहर 3 बजे आश्रम से हरिनाम कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी तो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुनानक चौक पर समापन होगी ।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बापूजी के अवतरण दिवस के पहले सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते है । अलग-अलग क्षेत्रो में विभिन्न सेवाकार्य किये जाते है जैसे डोंगरगढ़, डोंगरगांव, चौकी, छुरिया, खैरागढ़ में भव्य रूप से छाछ एवं शरबत वितरण किया गया इसी तरह मोहला व गंडई में गरीबो में वस्त्र व चप्पल वितरण कर दरिद्रनारायणो की सेवा की गई ।योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, कोषाध्यक्ष टी.के.चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष पिल्ले व दिलीप सिन्हा ने अवतरण दिवस पर होने वाले इस आयोजन के लिए जिले के समस्त साधको को सपरिवार उपस्थित होने का अपील किया है । इस आयोजन की तैयारी में  योग वेदांत सेवा समिति डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया, मोहला, चौकी, खैरागढ़, गंडई के पदाधिकारी व साधक लगे हुए है ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations